सोनिया गांधी की किताब पर महाराष्ट्र में विवाद, शिंदे शिवसेना ने फाड़े पन्ने

by Manu
सोनिया गांधी की किताब

मुंबई, 18 नवंबर 2026: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की किताब को लेकर महाराष्ट्र में राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। किताब में वीर सावरकर को लेकर की गई टिप्पणी पर एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने कड़ी आपत्ति जताई है। पार्टी नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान किताब के पन्ने फाड़कर अपना विरोध दर्ज कराया। साथ ही शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे पर भी निशाना साधा।

शिंदे शिवसेना के नेताओं ने दावा किया कि किताब के पेज नंबर 201 पर वीर सावरकर के बारे में टिप्पणी की गई है। उनके मुताबिक इसमें कहा गया है कि सावरकर ब्रिटिश सरकार से लगातार माफी मांग रहे थे। नेताओं ने इसे सावरकर का अपमान बताते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिवसेना नेताओं ने आरोप लगाया कि किताब के 443 पन्नों में वीर सावरकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ कथित तौर पर फेक नैरेटिव फैलाने की कोशिश की गई है। उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे ने भी इस किताब को स्वीकार किया है।

शिंदे शिवसेना नेताओं ने कांग्रेस के साथ उद्धव ठाकरे के गठबंधन पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक तरफ कांग्रेस सावरकर पर टिप्पणी कर रही है। वहीं दूसरी तरफ उद्धव ठाकरे उसी पार्टी के साथ राजनीतिक संबंध बनाए हुए हैं।

ये नहीं देखें: स्कूल लीडर्स के लिए सीजीसी लांडरां द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया

You may also like