कुलगाम मुठभेड़ में लश्कर कमांडर लतीफ भट मारा गया, बोला- “मुझे अल्लाह से मुलाकात करनी है”

by Manu
लतीफ भट

कुलगाम, 18 नवंबर 2026: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच नई मुठभेड़ हुई। सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को घेर लिया। मुठभेड़ में वह मारा गया। मारे गए आतंकी की पहचान लश्कर कमांडर लतीफ भट के रूप में हुई है।

सुरक्षाबलों ने उससे संपर्क किया था। एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें सुरक्षाबल के जवान आतंकी से आत्मसमर्पण का अनुरोध करते दिख रहे हैं। आतंकी लतीफ भट ने सरेंडर करने से मना कर दिया। इसके बाद मुठभेड़ में वह मारा गया।

वीडियो में सुरक्षाबल के जवान आतंकी को लतीफ नाम से संबोधित कर रहे थे। आतंकी किसी भी कीमत पर सरेंडर करने के मूड में नहीं था।

ये नहीं देखें: स्कूल लीडर्स के लिए सीजीसी लांडरां द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया

You may also like