मोहाली के जीरकपुर में फॉर्च्यूनर पर फायरिंग, चंडीगढ़ के परिवार पर दो हमलावरों ने चलाई गोलियां

by Manu
मोगा फायरिंग

जीरकपुर, 17 नवंबर 2026: मोहाली के जीरकपुर में मंगलवार शाम को बाइक सवार दो हमलावरों ने फॉर्च्यूनर गाड़ी पर दो राउंड फायरिंग की। गाड़ी में परिवार के तीन लोग सवार थे। फायरिंग के बाद हमलावर बाइक से फरार हो गए।

सूचना मिलते ही जीरकपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। थाना प्रभारी सुखविंदर सिंह ने बताया कि गाड़ी में सवार लोग चंडीगढ़ के रहने वाले हैं। वे मैकडॉनल्ड्स वाली तरफ से सताबगढ़ रोड होते हुए मोहाली जा रहे थे।

फायरिंग के बाद फॉर्च्यूनर में सवार लोग अपनी गाड़ी मोहाली की तरफ ले गए। तीनों सुरक्षित हैं।

थाना प्रभारी सुखविंदर सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि गाड़ी में सवार लोगों का किसी दूसरे पक्ष से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। पुलिस को आशंका है कि फायरिंग इसी विवाद से जुड़ी हो सकती है।

ये नहीं देखें: स्कूल लीडर्स के लिए सीजीसी लांडरां द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया

You may also like