उपचुनाव: चार राज्यों की 5 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट पर वोटिंग जारी, मुर्शिदाबाद में हुमायूं कबीर हिरासत में

by Manu
उपचुनाव

मुर्शिदाबाद, 06 अक्टूबर 2026: देश के चार राज्यों पश्चिम बंगाल असम तमिलनाडु और पुडुचेरी में छह सीटों पर मंगलवार को वोटिंग जारी है। इस दौरान आम जनता उन्नयन पार्टी के प्रमुख और विधायक हुमायूं कबीर को बंगाल के मुर्शिदाबाद में उनके पार्टी कार्यालय से पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने अभी हिरासत में लेने का कारण बताने से इनकार कर दिया है। उनके बेटे गुलाम नबी आजाद भी रेजीनगर से उम्मीदवार हैं।

नंदीग्राम से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान ने आरोप लगाया है कि उनके पोलिंग एजेंट्स को जबरन उठाया जा रहा है।

जिन सीटों पर वोटिंग हो रही है उनमें पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर तमिलनाडु की मदुरंतकम और धारापुरम पुडुचेरी की थट्टानचावडी विधानसभा सीट और असम की नगांव लोकसभा सीट शामिल हैं। सभी सीटों के नतीजे 9 अक्टूबर को आएंगे।

नंदीग्राम सीट पर कैंडिडेट संचिता प्रधान के नामांकन वापसी के बाद ममता के पास सिर्फ कांग्रेस उम्मीदवार को सपोर्ट करने का ऑप्शन बचा। इस सीट से कांग्रेस ने मिलन प्रधान को टिकट दिया। पुलिस ने उन्हें पुराने केस में गिरफ्तार किया था। फिलहाल वो जमानत पर हैं।

भाजपा ने इस सीट से शुभेंदु के पीए रहे चंद्रनाथ रथ की मां को उम्मीदवार बनाया है। चंद्रनाथ रथ की 6 मई 2026 को हत्या कर दी गई थी।

ये भी देखे: पटना के बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की बड़ी जीत, बीजेपी हारी, RJD की जमानत जब्त

You may also like