लखनऊ, 05 अक्टूबर 2026: उत्तर प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए सोमवार दोपहर आठ उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया। इनमें दो महिलाएं हैं। पीएम नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में शामिल बीएल वर्मा और हरदीप पुरी का टिकट काट दिया गया है।
बाराबंकी की पूर्व सांसद प्रियंका सिंह रावत और बरेली की श्रुति गंगवार को भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है। श्रुति झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार की बेटी हैं। वह वर्तमान में बरेली अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की अध्यक्ष हैं।
पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह रविकांत ओझा प्रकाश पाल विद्यासागर सोनकर गोपी कृष्णा पांडेय और राम प्रताप सिंह चौहान को भी प्रत्याशी बनाया गया है।
भाजपा प्रत्याशियों में दो ब्राह्मण एक ठाकुर तीन पिछड़े और दो दलित हैं। पिछड़े वर्ग में एक लोधी एक कुर्मी और एक पाल समाज से हैं। दलित वर्ग में एक खटीक और एक पासी समाज से हैं।
भाजपा ने इन सीटों पर मौजूदा सात सदस्यों में से किसी को भी दोबारा मौका नहीं दिया है। सभी आठ सीटों पर नए चेहरे उतारे हैं। केंद्र में मंत्री हरदीप पुरी और बीएल वर्मा की मोदी मंत्रिमंडल से छुट्टी लगभग तय मानी जा रही है।
ये भी देखे: पूर्व टीएमसी सांसद कोयल मल्लिक भाजपा में शामिल, पार्टी ने बनाया है राज्यसभा उम्मीदवार