चंडीगढ़, 05 अक्टूबर 2026: पंजाब के बहुचर्चित छह हजार करोड़ रुपए के ड्रग्स तस्करी मामले में पंजाब पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने बिक्रम सिंह मजीठिया को पूछताछ के लिए तलब किया है। पूछताछ चंडीगढ़ में होगी।
इस मामले में बर्खास्त डीएसपी जगदीश सिंह भोला को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है। सूत्रों के मुताबिक एसआईटी दोनों को एक साथ बिठाकर सवाल-जवाब कर सकती है। एसआईटी पुराने बयानों के साथ ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े कथित वित्तीय लेन-देन और मामले की कड़ियों की पड़ताल कर रही है।
यह मामला करीब 13 साल पुराना है। पंजाब पुलिस ने नवंबर 2013 में पूर्व पहलवान और तत्कालीन डीएसपी जगदीश सिंह भोला को ड्रग्स रैकेट के मामले में गिरफ्तार किया था। उसके घर से करीब 20 करोड़ रुपए की ड्रग्स बरामद हुई थी। बाद में प्रवर्तन निदेशालय की जांच में इस ड्रग्स और मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क का कथित कारोबार करीब छह हजार करोड़ रुपए का बताया गया।
ये भी देखे: ईडी ने बिक्रम सिंह मजीठिया के करीबी हितेंद्र हैरी के आवास पर की छापेमारी