बिहार बाढ़ के दौरान कथित लापरवाही के आरोप में सात इंजीनियर निलंबित

by Manu
पीसीएस अरविंद कुमार सिंह

पटना, 05 अक्टूबर 2026: बिहार में गंडक नदी का जलस्तर तेजी से घट रहा है। हालिया बाढ़ के दौरान कथित लापरवाही को लेकर जल संसाधन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने आपात स्थिति में कार्रवाई में देरी और पर्याप्त संसाधनों की व्यवस्था नहीं करने के आरोप में सात इंजीनियरों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मुजफ्फरपुर के मुख्य अभियंता कुमार मनोज गुप्ता के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू करने का आदेश भी दिया गया है।

जल संसाधन विभाग ने रविवार 4 अक्टूबर शाम को बयान जारी किया। सारण के रेवा घाट में गंडक नदी का जलस्तर रिकॉर्ड स्तर से 177 सेंटीमीटर नीचे आ गया है। अब यह खतरे के निशान से 50 सेंटीमीटर नीचे है। वैशाली के लालगंज में भी जलस्तर 130 सेंटीमीटर घटा है। यहां नदी अभी खतरे के निशान से 52 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है।

ये भी देखे: उर्वरक की जमाखोरी और कालाबाजारी पर जीरो टॉलरेंस मोतिहारी में छापेमारी, कई लाइसेंस निलंबित

You may also like