मोतिहारी, 05 अगस्त 2026: बिहार के पटना कृषि निदेशक पटना ने मोतिहारी में उर्वरक एवं बीज प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। इस क्रम में उर्वरक की कालाबाजारी, जमाखोरी और निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर बिक्री के खिलाफ कृषि विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है।
संयुक्त कृषि भवन मोतिहारी में कृषि निदेशक बिहार मुकेश कुमार लाल की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक के बाद अधिकारियों ने जिले के विभिन्न उर्वरक एवं बीज प्रतिष्ठानों पर संयुक्त टीम व उड़दस्ता दल ने अलग-अलग जगह पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान छह उर्वरक प्रतिष्ठानों तथा एक बीज विक्रेता एवं कीटनाशी प्रतिष्ठान का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया, जबकि कई अन्य दुकानों से स्पष्टीकरण मांगा गया।
इसी क्रम में माननीय कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा द्वारा सख्त निदेश दिया गया कि जीरो टॉलरेंस नीति के तह्त तत्काल प्रभाव से जिला कृषि पदाधिकारी, मोतिहारी (पूर्वी चंपारण) को मुख्यालय, पटना में योगदान करने का निदेश दिया गया। मृणाल शास्त्री, सहायक निदेशक (शस्य) को जिला कृषि पदाधिकारी, मोतिहारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
माननीय मंत्री ने अधिकारियों को जिले में नियमित एवं सघन छापेमारी अभियान जारी रखने का निर्देश दिया है, ताकि किसानों को निर्धारित मूल्य पर पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध हो सके तथा किसी भी प्रकार की कालाबाजारी, जमाखोरी या अधिक मूल्य पर बिक्री को प्रभावी ढंग से रोका जा सके।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसानों के हितों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा उर्वरक वितरण में अनियमितता करने वाले व्यक्तियों एवं प्रतिष्ठानों के विरुद्ध विधिसम्मत कठोर कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
ये भी देखे: सूर्यमुखी की खेती एवं मधुमक्खी पालन का एकीकृत मॉडल किसानों की आय बढ़ायेगा – विजय कुमार सिन्हा