पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम फिर बदलेगा, 6 से 9 अक्टूबर तक बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

by Manu
chandigarh weather

चंडीगढ़, 05 अक्टूबर 2026: पंजाब और चंडीगढ़ में एक बार फिर मौसम बदलने जा रहा है। मौसम विभाग ने 6 से 9 अक्टूबर के बीच कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। विभाग ने आंधी-तूफान और बिजली चमकने को लेकर चेतावनी भी जारी की है।

इन दिनों हवाएं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। झोंकों में यह रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। ऐसे में लोग खुले में रखी हल्की चीजों और पेड़ों के आसपास सावधानी बरतें।

आज 5 अक्टूबर को मौसम शुष्क रहेगा। रविवार के मुकाबले राज्य के औसत अधिकतम तापमान में करीब 0.2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। अब यह तापमान सामान्य के करीब पहुंच गया है। 4 अक्टूबर को पंजाब में सबसे ज्यादा तापमान बठिंडा में 37.2 डिग्री दर्ज हुआ था।

उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। इनसे मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। एक मौसम प्रणाली बनने से पंजाब के कुछ हिस्सों में बारिश की स्थिति बन रही है। पूरे राज्य में बारिश के आसार नहीं हैं। कुछ जगहों पर बारिश और गरज-चमक से दिन के तापमान में राहत मिल सकती है।

ये भी देखे: Weather: पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम ड्राई, तापमान में हल्की बढ़ोतरी

You may also like