चंडीगढ़, 03 अक्टूबर 2026: हरियाणा में गुरुग्राम में मुख्यमंत्री नायब सैनी एक्शन में नजर आए। उन्होंने स्टेट पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के दो क्षेत्रीय अधिकारियों को सस्पेंड करने के आदेश दिए। दो अक्टूबर को गांधी जयंती की छुट्टी होने के बावजूद कुछ देर में बोर्ड चेयरमैन ने सस्पेंशन लेटर जारी कर दिए।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डवलपमेंट अथॉरिटी व नगर निगम की समीक्षा बैठक में यह मामला उठा। कहा गया कि शहर में प्रदूषण रोकने में लापरवाही हो रही है। शिकायतों पर भी सुनवाई नहीं हो रही।
सीएम के आदेश के बाद गुरुग्राम नॉर्थ की आरओ आकांक्षा और साउथ के आरओ मुकुल कुमार पर एक्शन हो गया। समीक्षा बैठक में सीवेज संबंधी शिकायतें सामने आने के बाद नगर निगम कमिश्नर ने भी एक जेई को सस्पेंड कर दिया। दो को शोकॉज नोटिस जारी किए।
ये भी देखे: भिवानी में स्कूल के राशन में कीड़े मिलने पर टीचर सस्पेंड, 2 कुक भी हटाए