आर्चरी में भारत का दूसरा गोल्ड, साहिल-चिकिता की जोड़ी चैंपियन, ओलंपिक कोटा भी किया हासिल

by Manu
चिकिथा तनिपर्थी और साहिल राजेश जाधव

चंडीगढ़, 30 सितंबर 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारत का आर्चरी में शानदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। साहिल जाधव और चिकिता तनिपार्थी की जोड़ी ने 30 सितंबर को हुए कंपाउंड मिक्स्ड टीम इवेंट के फाइनल मुकाबले में साउथ कोरिया की जोड़ी को शूट ऑफ में मात दी। गोल्ड मेडल पर अपना कब्जा कर लिया।

इस पदक को जीतने के साथ चिकिता-साहिल की जोड़ी ने साल 2028 में होने वाले लॉस एंजिल्स ओलंपिक गेम्स के लिए कोटा भी हासिल कर लिया। भारत के लिए एशियन गेम्स 2026 में आर्चरी के इवेंट में आने वाला यह दूसरा गोल्ड मेडल है। इससे पहले दिन की शुरुआत में चिकिता प्रिथिका और ज्योति की तिकड़ी ने महिला कंपाउंड टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीता था।

अब मेडल टैली में भारत के कुल पदकों की संख्या 54 हो गई है। इनमें 8 गोल्ड मेडल शामिल हैं।

ये भी देखे: एशियन गेम्स में भारत का सातवां गोल्ड, महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने चीन को 238-234 से हराया

You may also like