नई दिल्ली, 30 सितंबर 2026: भारतीय तटरक्षक बल और गुजरात एटीएस ने अरब सागर में एक ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स जब्त की है। इसमें मेथामफेटामाइन और हेरोइन शामिल हैं। इसकी कीमत 3000 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई गई है।
यह कार्रवाई 25 सितंबर को लक्षद्वीप के पास की गई थी। इसकी जानकारी बुधवार को सामने आई है। नाव में सवार पांच पाकिस्तानी नागरिकों को हिरासत में लिया गया है। खुफिया सूचना मिलने के बाद तटरक्षक बल ने समुद्र और हवा से निगरानी की। संदिग्ध नाव को लक्षद्वीप के पश्चिम में रोककर तलाशी ली गई।
नाव चालक दल और ड्रग्स को सुरक्षा के बीच मुंबई लाया गया है। जहां पूछताछ और आगे की कानूनी कार्रवाई होगी। अधिकारियों के मुताबिक इस कार्रवाई से समुद्री रास्ते से होने वाली अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी पर रोक लगाने में मदद मिलेगी।
ये भी देखे: गुजरात में समुद्री सीमा से 300 किलोग्राम ड्रग्स जब्त, 1800 करोड़ रुपये आंकी गई कीमत