चंडीगढ़, 29 सितंबर 2026: नीरू ढांडा ने मंगलवार को एशियन गेम्स के महिलाओं के ट्रैप इवेंट में गोल्ड मेडल जीता। वे इस इवेंट में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। 26 साल की नीरू ने 30 में से 28 निशाने टारगेट पर लगाए। वे पहले स्थान पर रहीं। चीन की सन युनोंग 26 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। हाजर अब्दुलमलिक 21 अंक के साथ तीसरे नंबर पर रहीं।
यह भारत का एशियन गेम्स में 5वां गोल्ड और व्यक्तिगत स्पर्धा का पहला गोल्ड है। भारत के कुल पदक 47 हो गए हैं। इनमें 5 गोल्ड 21 सिल्वर और 21 ब्रॉन्ज शामिल हैं। भारतीय महिला टीम ने 328 अंक लेकर ट्रैप इवेंट में सिल्वर जीता। टीम में नीरू ढांडा आशिमा अहलावत और मनीषा कीर शामिल रहीं। इस इवेंट में चीन ने 346 अंक के साथ गोल्ड जीता। कुवैत ने 325 अंक के साथ ब्रॉन्ज जीता।
एशियाड के मौजूदा सीजन में भारत को शूटिंग में 14वां मेडल मिला है। इससे पहले एक गोल्ड 8 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल मिल चुके हैं।
ये भी देखे: एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने गोल्ड जीता, ईरान को हराया