पंजाब और चंडीगढ़ का मौसम बदल गया है। राज्य में हुई बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट आई है। उमस लगभग खत्म हो गई है। सुबह-शाम मौसम ठंडा हो गया है। रात में भी ठंड का अहसास हुआ। हालांकि इसे सर्दी की दस्तक कहना जल्दबाजी होगी। राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 2.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।
अब यह सामान्य से 5.1 डिग्री नीचे पहुंच गया है। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री बठिंडा में दर्ज किया गया। चंडीगढ़ में 25.4 डिग्री तापमान रहा। यह पंजाब के सभी जिलों के मुकाबले कम है। चंडीगढ़ के तापमान में 5.1 डिग्री की गिरावट हुई है। यह सामान्य से 7.2 डिग्री नीचे है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार सितंबर में पांच साल बाद चंडीगढ़ इतना ठंडा हुआ है।
आज पठानकोट गुरदासपुर होशियारपुर रूपनगर मोहाली और नवांशहर में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। चंडीगढ़ में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। एक-दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
मौसम ठंडा होने के कारण बिजली की मांग कम हुई है। लोड अब करीब 8 हजार मेगावाट तक सिमट गया है। आज बिजली का लोड 8635 मेगावाट रहा। जबकि 26 सितंबर को यह 12989 मेगावाट था। तीन दिन में मांग 4204 मेगावाट कम हुई है। खपत कम होने से पंजाब को बाहर से बिजली लेने की जरूरत भी घटी है। अभी 3710 मेगावाट बिजली ली जा रही है। जबकि शेड्यूल 3448 मेगावाट है।
ये भी देखे: Punjab Weather: पंजाब में मौसम ने ली करवट, कई जगहों पर बारिश और आंधी