सीजेपी नेता आशुतोष रांका ने हिमंत बिस्वा सरमा को दी चुनौती- ‘अभी तो कॉकरोचों ने…’

by Manu
Ashutosh Ranka

चंडीगढ़, 28 सितंबर 2026: कॉकरोच जनता पार्टी के नेता आशुतोष रांका ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि यह सीजेपी की अभी शुरुआत है। रांका रविवार 27 सितंबर को गुवाहाटी पहुंचे थे। वे यहां सीजेपी की मीटिंग करने वाले थे। दावा किया जा रहा है कि पुलिस ने उन्हें बैठक करने से रोका। रांका को इसके बाद हिरासत में लिया गया। फिर छोड़ भी दिया गया। सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी।

रांका ने हिरासत से छूटने के बाद एक्स पर एक पोस्ट शेयर की। उन्होंने लिखा कि हिमंत बिस्वा सरमा आसाम के कॉकरोचों ने अभी सिर्फ शुरुआत की है। आशुतोष ने इस पोस्ट में एक फोटो भी शेयर की। इसमें वे कुछ लोगों के साथ खाना खाते नजर आ रहे हैं।

रांका ने एक्स पर लिखा कि अवैध हिरासत में रखने के बाद पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया है। दीपके ने इसको लेकर एक्स पर लिखा कि मैं भी कल पुलिस स्टेशन में तुम्हारे साथ प्रदर्शन में शामिल होने वाला था।

रांका और सीजेपी के 40 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने दिन में एक बैठक से पहले चौधरी टीला स्थित विपक्षी दल असम जातीय परिषद के नेता कुंकी चौधरी के आवास से हिरासत में लिया था। इस ग्रुप को शहर के काहिलीपाड़ा इलाके में असम पुलिस की 10वीं बटालियन के मुख्यालय ले जाया गया। अधिकारियों ने इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

आशुतोष रांका ने रिहाई के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि असम पुलिस ने मुझे और मेरी टीम को अवैध तरीके से हिरासत में लिया। हमने पुलिस से पूछा कि हमें किस आधार पर हिरासत में लिया गया है। लेकिन पुलिस ने कहा कि उसे इसकी जानकारी नहीं है। उसे ऊपर से आदेश मिले हैं।

ये भी देखे: जयपुर में CJP के स्कूल दौरे का विरोध, ग्रामीणों ने आशुतोष रांका को पीटकर भगाया

You may also like