जयपुर में CJP के स्कूल दौरे का विरोध, ग्रामीणों ने आशुतोष रांका को पीटकर भगाया

by Manu
CJP worker beaten

जयपुर, 21 अगस्त 2026: जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के स्कूलों का दौरा करने का विरोध शुरू हो गया है। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे बगरू के राजकीय प्राथमिक स्कूल रामपुरा कंवरपुरा का निरीक्षण करने पहुंचे CJP के को-कन्वीनर और प्रवक्ता आशुतोष रांका और उनके साथियों को ग्रामीणों ने पीट-पीटकर भगा दिया। ग्रामीणों ने उन पर पथराव भी किया। महिला समर्थकों पर गांव की महिलाओं ने मिट्टी फेंकी।

इससे पहले सुबह 8 बजे CJP के कुछ कार्यकर्ताओं से ग्रामीणों की धक्का-मुक्की हो गई थी। ग्रामीणों ने CJP कार्यकर्ताओं को धक्का देकर गांव से बाहर निकाल दिया था। CJP के विरोध में नारे लगाते हुए ग्रामीण सरकारी स्कूल के बाहर धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों ने गांव के मुख्य रास्ते को ट्रैक्टर ट्रॉली खड़ी कर रोक दिया। लोगों ने मुख्य रास्ते पर घेराबंदी कर दी थी। गाड़ियों को चेक किया जा रहा था।

ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि हम इस स्कूल को अपने स्तर पर ठीक करवा लेंगे। सरकार ने 12.50 लाख रुपये स्वीकृत भी कर दिए हैं। हम किसी भी बाहरी व्यक्ति को यहां नहीं आने देंगे। कॉकरोच यहां आकर गंदगी करना चाहते हैं जिसे हम किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे।

रामपुरा के स्कूल को जर्जर बिल्डिंग के कारण बंद कर दिया है। बच्चों को पास ही एक बाड़े में पढ़ाया जा रहा है। दरअसल आज CJP की टीम का जयपुर में दो सरकारी स्कूलों का दौरा करने का प्लान है। इस दौरान वे शिक्षा व्यवस्था और स्टूडेंट्स को मिल रही सुविधाओं की जानकारी लेगी।

ये भी देखे: सुप्रीम कोर्ट ने CJP मार्च पर पुलिस कार्रवाई वाली याचिका पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार

You may also like