दीनदयाल जी ने समाज की आखिरी पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान को सबसे ज़्यादा प्राथमिकता दी – सीएम योगी

by Manu
cm yogi Deendayal jayanti

लखनऊ, 25 सितंबर 2026: शुक्रवार को ‘अंत्योदय’ के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती मनाई गई। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

सीएम योगी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘X’ पर एक पोस्ट के ज़रिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय के व्यक्तित्व और योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने लिखा कि ‘एकात्म मानववाद’ और ‘अंत्योदय’ के प्रणेता, प्रमुख राष्ट्रवादी विचारक और भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने भारतीय संस्कृति और जीवन मूल्यों पर आधारित विकास की एक ऐसी अवधारणा पेश की, जिसमें समाज की आखिरी पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई।

मुख्यमंत्री ने कहा, “पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार समावेशी, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण के लिए प्रेरणा का स्रोत बने हुए हैं।”

ये भी देखें: सीएम योगी ने लखनऊ में भारत टैक्सी लॉन्च की, मुख्यमंत्री ने की कैब में सवारी

You may also like