सिरसा में ट्रक और ट्रैक्टर के बीच टक्कर, तीन की मौत और 20 से ज्यादा महिलाएं घायल

by Manu
Sirsa accident

सिरसा, 24 सितंबर 2026: सिरसा के गांव मल्लेकां-माधोसिंघाना के पास गुरुवार सुबह एक ट्रक और ट्रैक्टर के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 20 से ज्यादा महिलाएं घायल हैं। घायलों को सिरसा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतकों की पहचान लवली काके कौर और बलबीर कौर के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार ओटू गांव की महिलाएं माधोसिंघाना के पास पंजाब हैड एरिया में नरमा चुगाई के लिए जा रही थीं। जैसे ही ट्रैक्टर-ट्रॉली मल्लेकां के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे ट्रक ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी।

इसी दौरान बाइक पर सवार ओटू के तीन युवक भी ट्रक की चपेट में आ गए। ट्रैक्टर-ट्रॉली खेतों में जाकर पलट गई। ट्रॉली में 20 से ज्यादा महिलाएं थीं जो नीचे दब गईं। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने महिलाओं को संभाला और उन्हें इलाज के लिए सिरसा रेफर किया। पांच की हालत गंभीर है।

ये भी देखे: सिरसा में पिता और दामाद ने मिलकर बेटे की हत्या की, जमीन बेचने को लेकर विवाद चल रहा था

You may also like