दिल्ली, 23 सितंबर 2026: भाजपा ने बुधवार को 36 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों में पार्टी के नए प्रभारियों और 24 राज्यों में सह-प्रभारियों का ऐलान किया। संजय भाटिया को राजस्थान और बिप्लब कुमार देव को मध्य प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है। राजस्थान में पहले डॉ राधा मोहन दास अग्रवाल प्रभारी थे। वहीं मध्य प्रदेश की जिम्मेदारी डॉ महेंद्र सिंह के पास थी।
नई लिस्ट के मुताबिक स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ और हरियाणा का प्रभारी बनाया गया है। राम माधव को तमिलनाडु और उत्तराखंड की जिम्मेदारी दी गई है। तीन अन्य नेताओं को भी दो-दो राज्यों का प्रभारी बनाया गया है। बिहार में हरीश द्विवेदी को प्रभारी बनाया गया है। यूपी में चार सह-प्रभारी नियुक्त हुए हैं।
भाजपा की लिस्ट में उत्तर प्रदेश पंजाब और गुजरात के प्रभारियों के नाम भी शामिल हैं। विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश सतीश पूनिया को पंजाब और तरुण चुघ को गुजरात का प्रभारी बनाया गया है।
इन तीनों की नियुक्ति 18 अगस्त को ही कर दी गई थी। पार्टी ने तब कहा था कि बाकी राज्यों के प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति बाद में की जाएगी।
ये भी देखे: मेरठ पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, युवाओं से कहा- नशा और शॉर्टकट से बचें