पानीपत, 23 सितंबर 2026: हरियाणा के प्रदेशभर के गेस्ट टीचर्स पक्का करने की मांग को लेकर बुधवार को पानीपत में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के आवास के बाहर धरने पर बैठ गए। मंत्री का स्टाफ टीचरों से बात कर रहा है।
टीचर्स ने सरकार के सेवा नियम-2026 को भी ठुकरा दिया है। मंगलवार को ही प्रदेश सरकार ने हरियाणा अतिथि सेवा नियम-2026 की नोटिफिकेशन जारी की थी। जिसमें गेस्ट टीचर की 58 साल की उम्र में रिटायरमेंट बिना वेतन 730 दिन की चाइल्ड केयर लीव समेत अन्य सेवा शर्तें जारी की गईं।
हरियाणा गेस्ट टीचर्स के मीडिया प्रभारी डॉ अजय लोहान ने कहा कि प्रदेश सरकार ने कोर्ट का फैसला लागू करने की बजाय जो सेवा नियम बनाए हैं ये हमारी मांग ही नहीं थी। 12 हजार टीचर्स की एक ही मांग है कि कोर्ट का फैसला लागू करके पक्का किया जाए। इससे कम कुछ भी मंजूर नहीं है।
ये भी देखे: हरियाणा के 38 शिक्षकों को मिलेगा स्टेट टीचर्स अवार्ड, अग्रिम वेतन वृद्धि और नकद इनाम भी मिलेगा