पंजाब कांग्रेस में कलह जारी, चन्नी खेमे ने सीएम फेस की डिमांड फिर तेज की

by Manu
punjab congress

चंडीगढ़, 23 अगस्त 2026: पंजाब कांग्रेस में जारी कलह के बीच चरणजीत सिंह चन्नी खेमे ने उन्हें सीएम फेस बनाने की डिमांड फिर तेज कर दी है। पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने हाईकमान को लुधियाना से सीधा संदेश दिया। रंधावा ने कहा कि उन्हें चरणजीत सिंह चन्नी जैसा मुख्यमंत्री ही चाहिए। चन्नी ने चार महीने में ही सीएम रहते बेहतरीन काम किया और पंजाब के लोग आज भी उन्हें याद करते हैं।

रंधावा ने आगे कहा कि चन्नी के पास अनुभव भी है और सोशल इंजीनियरिंग का बैलेंस भी।

इससे पहले चन्नी गुट के नेता लगातार सोशल मीडिया पर चरणजीत सिंह चन्नी के 111 दिन की सरकार की उपलब्धियां गिनाकर उन्हें सीएम फेस बनाने की मांग कर चुके हैं।

उधर खुद चन्नी हाईकमान को अपने बयानों से असमंजस में डाल रहे हैं। शनिवार को उन्होंने सज्जन कुमार को रोल मॉडल बताने वाले कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड़ा को जुबान संभालकर बात करने को कह दिया। चन्नी के इस बयान ने कांग्रेस हाईकमान को भी असमंजस में डाल दिया है।

ये भी देखे: पंजाब कांग्रेस में चन्नी को हाईकमान से झटका, खड़गे-गांधी परिवार ने नहीं दी मुलाकात के लिए समय

You may also like