चंडीगढ़, 23 अगस्त 2026: पंजाब सरकार की ओर से युद्ध नशे के विरुद्ध मुहिम के तहत पंजाब यूथ रन 2026 का आयोजन किया गया। रन में शहर के विभिन्न वर्ग के लोगों ने हिस्सा लिया और नशे के खिलाफ आवाज उठाई।
दौड़ शिवानी पार्क से शुरू हुई। यह गुरु अमरदास चौंक, गुरु नानक मिशन चौक, स्काई लार्क चौक, संविधान चौंक से होती हुई वापस शिवानी पार्क पहुंची। दौड़ में हिस्सा लेने वाले हर वर्ग के लोगों में उत्साह साफ दिखा।
दौड़ में हिस्सा लेने वाले लोगों को पदकों से नवाजा गया। विजेताओं को स्मृति चिन्ह, नकद राशि और पदक देकर सम्मानित किया गया। पंजाब यूथ रन में मुख्य अतिथि के रूप में आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया, सेंट्रल हल्के के इंचार्ज नितिन कोहली, मेयर व नार्थ हल्का इंचार्ज वनीत धीर, जालंधर कैंट इंचार्ज राजविंदर कौर थियारा और काकू आहलुवालिया मौजूद रहे।
उन्होंने कहा कि पंजाब यूथ रन में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में उत्साह दिखा। नशे की दलदल में फंसकर युवा खत्म हो रहे हैं। घर-परिवार तबाह हो रहे हैं। पंजाब से नशा खत्म करना समय की जरूरत है। नशे से दूर रहकर युवाओं को खेलों की तरफ जोड़ना होगा।
खेड़ा वतव पंजाब दीया चार सीजन शुरू होने जा रहा है। इन खेलों में हर वर्ग के लोग हिस्सा लेते हैं।
ये भी देखे: युद्ध नशेआं विरुद्ध को मज़बूत करने के लिए आप पंजाब यूथ विंग ने मोहाली में ‘पंजाब यूथ रन 2026’ का किया आयोजन