हरियाणा लोकभवन में धूमधाम से मनाया गया तीज, राज्यपाल को सीएम सैनी ने झुलाया झूला

by Manu
CM Saini Teej celebration

चंडीगढ़, 17 अगस्त 2026: हरियाणा लोकभवन में रविवार को तीज का त्योहार पारंपरिक उल्लास और हरियाणवी संस्कृति के रंगों के साथ धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने सपरिवार अतिथियों का अभिनंदन किया। समारोह में पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया भी सपरिवार शामिल हुए।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समेत प्रदेश सरकार के कई कैबिनेट मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे। तीज उत्सव के दौरान लोकभवन का वातावरण हरियाणवी लोक परंपराओं, गीत-संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सराबोर रहा।

समारोह में हरियाणवी संस्कृति से ओतप्रोत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कलाकारों ने पारंपरिक लोकगीत, नृत्य और तीज से जुड़ी लोक प्रस्तुतियां देकर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को जीवंत किया। कार्यक्रम में हरियाणा की पारंपरिक वेशभूषा, लोक संगीत और रीति-रिवाजों की झलक देखने को मिली।

ये भी देखे: हरियाणा भाजपा की बैठक शुरू, मतदाता सूची पुनरीक्षण पर होगी चर्चा

You may also like