पश्चिम बंगाल के बीरभूम में होटल में लगी भीषण आग, पांच लोगों की मौत

by Manu
होटल आग

बीरभूम, 17 अगस्त 2026: बीरभूम के तारापीठ में एक होटल में भीषण आग लग गई। जिसके कारण पांच लोगों की मौत की खबर है। कई लोगों के झुलसने की भी खबर है। मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है।

बांग्ला मीडिया की शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक होटल में आग सोमवार सुबह करीब चार बजे लगी। सावन महीने के कारण तीर्थयात्री और श्रद्धालु बड़ी संख्या में तारापीठ आए हैं। आग लगने के समय मेहमान सो रहे थे। अचानक धुएं के गुबार और आग की लपटें फैलने पर अफरातफरी मच गई।

आग लगने के कारणों पर फिलहाल प्रशासन की तरफ से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। बांग्ला मीडिया की शुरुआती रिपोर्ट्स में अनुमान लगाया गया है कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है। स्थानीय पुलिस और राहत-बचाव कार्य एजेंसियां मौके पर मौजूद हैं।

ये भी देखे: SRH टीम के होटल में लगी भीषण आग, खिलाड़ियों को होटल से सुरक्षित बाहर निकाला गया

You may also like