हरियाणा CM नायब सिंह सैनी आज गुरुग्राम दौरे पर, विकास और प्रदूषण पर अहम बैठकें

by Manu
दयालु योजना

चंडीगढ़, 24 जुलाई 2026: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज गुरुग्राम दौरे पर हैं। उनका यह दौरा राजनीतिक, प्रशासनिक और पर्यावरणीय दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दौरे के दौरान सीएम शहर के बुनियादी ढांचे के विकास से लेकर दिल्ली-एनसीआर में लगातार गंभीर हो रही वायु प्रदूषण की समस्या तक कई अहम मुद्दों पर उच्चस्तरीय बैठकों में शामिल होंगे।

दौरे की शुरुआत भाजपा कार्यालय से होगी, जहां संगठन की मजबूती और ‘SIR’ को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई है। इस बैठक में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, भाजपा हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता और कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।

दिनभर संगठनात्मक और विकासात्मक चर्चाओं के बाद शाम को दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर आपातकालीन हाई-लेवल बैठक बुलाई गई है। इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव करेंगे। इसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह भी शामिल होंगे।

बैठक में गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण, नगर निगम गुरुग्राम और हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के शीर्ष अधिकारियों के साथ कई पर्यावरण विशेषज्ञ भी हिस्सा लेंगे।

ये भी देखें: NEET UG 2026 में AIR-2 हासिल करने वाले पांशुल बंसल से मिले CM नायब सिंह सैनी

You may also like