हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल 45 घंटे बाद समाप्त, CM खुद मीटिंग करने पहुंचे

by Manu
electricity strike

चंडीगढ़, 24 अक्टूबर 2026: हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से कई जिलों में बिजली आपूर्ति बाधित हुई। इससे गुस्साए लोग सड़कों पर उतर आए और उद्योगों से लेकर घरों में पानी की सप्लाई तक प्रभावित हुई।

बढ़ते विरोध के बीच मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार शाम को फरीदाबाद से अचानक पंचकूला पहुंचे और कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।

सरकार ने बिजली अधिनियम की धारा 108 के तहत हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग से फैसले की समीक्षा कराने और निजी कंपनी के लाइसेंस के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ने का आश्वासन दिया। इसके बाद कर्मचारियों ने 45 घंटे बाद अपनी हड़ताल खत्म कर दी।

इस पूरे घटनाक्रम में कई फैक्टर ऐसे रहे जिन्होंने सरकार के सामने बिजली संकट से निपटने और कर्मचारियों की मांगों पर समाधान निकालने की चुनौती बढ़ाई।

ये भी देखे: भारत ने तीसरे टी-20 में अफगानिस्तान को 127 रन से हराया, अभिषेक शर्मा बने सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय

You may also like