क्राइस्टचर्च, 24 अक्टूबर 2026: भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च स्टेडियम में खेले गए पांच मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले को 4 विकेट से अपने नाम कर लिया। इससे टीम इंडिया ने सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली।
इस मैच में टीम इंडिया को जीत हासिल करने के लिए 181 रनों का टारगेट मिला था। पीछा करते हुए 70 के स्कोर तक आधी टीम पवेलियन लौट गई थी। इसके बाद तिलक वर्मा नमन धीर और नीतीश कुमार रेड्डी की तिकड़ी ने बल्ले से कमाल दिखाया और टीम इंडिया को रोमांचक जीत दिलाई। तिलक वर्मा ने नाबाद 51 रनों की शानदार पारी खेली तो नीतीश कुमार रेड्डी ने भी अहम समय पर नाबाद 26 रन बनाए।
अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की ओपनिंग जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 40 रनों की साझेदारी की। संजू 14 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद तेजी से विकेट गिरे। वैभव सूर्यवंशी 4 रन अभिषेक शर्मा 27 रन कप्तान अय्यर 7 और अक्षर पटेल सिर्फ 11 रन बनाकर आउट हो गए। 70 के स्कोर तक भारतीय टीम ने आधी टीम गंवा दी थी और न्यूजीलैंड पूरी तरह हावी था।
70 के स्कोर पर 5 विकेट गिरने के बाद तिलक वर्मा ने एक छोर संभाला। नमन धीर का साथ मिला और छठे विकेट के लिए 24 गेंदों में 42 रनों की साझेदारी ने टीम इंडिया की वापसी कराई। नमन धीर 17 गेंदों में 31 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद तिलक वर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी ने जिम्मेदारी संभाली। दोनों के बीच सातवें विकेट के लिए 30 गेंदों में 69 रनों की मैच विनिंग साझेदारी हुई। तिलक वर्मा ने सिर्फ 26 गेंदों में छह चौके और एक छक्के के दम पर 51 रन बनाए। नीतीश ने 13 गेंदों में 26 रनों की नाबाद पारी खेली जिसमें एक चौका और एक छक्का शामिल है।
ये भी देखे: आपदा प्रबंधन विभाग में दस दिवसीय इंटर्नशिप कार्यक्रम के दूसरे सत्र का शुभारंभ