NEET UG 2026 में AIR-2 हासिल करने वाले पांशुल बंसल से मिले CM नायब सिंह सैनी

by Manu
nayab saini with neet air 2

चंडीगढ़, 21 जुलाई 2026: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को चंडीगढ़ में NEET UG 2026 में ऑल इंडिया रैंक 2 हासिल करने वाले पांशुल बंसल से मुलाकात की और उन्हें शानदार सफलता पर बधाई दी।

मुख्यमंत्री ने पांशुल की मेहनत, अनुशासन और लगन की सराहना की। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि पांशुल की यह उपलब्धि हरियाणा के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगी।

सीएम सैनी ने विश्वास जताया कि पांशुल चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देकर प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि पांशुल की सफलता उनकी कड़ी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है।

पांशुल बंसल ने दिल्ली के कैलाश कॉलोनी स्थित समर फील्ड स्कूल से 12वीं की पढ़ाई पूरी की। उन्होंने दिल्ली से ही मेडिकल प्रवेश परीक्षा की कोचिंग ली। तैयारी के दौरान वे रोज फरीदाबाद से दिल्ली आना-जाना करते थे।

पांशुल ने बताया कि उनके माता-पिता ने हर कदम पर उनका साथ दिया। जब कभी टेस्ट में कम अंक आते तो डांटने की बजाय उनका हौसला बढ़ाया जाता था।

ये भी देखें: Haryana: सीएम नायब सिंह सैनी ने झज्जर में किया पुष्प-बीज उत्पादन केंद्र का उद्घाटन

You may also like