कांग्रेस की 1 नवंबर की रैली पर दिल्ली व्यापारियों ने जताई चिंता, स्थगित करने का अनुरोध, राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी

by Manu
delhi market

चंडीगढ़, 24 अक्टूबर 2026: राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में विशाल रैली करने जा रही है। दिल्ली के व्यापारियों ने इस रैली को लेकर चिंता जाहिर की है।

व्यापारियों और उद्यमियों के शीर्ष संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री ने कांग्रेस के सीनियर नेता राहुल गांधी को चिट्ठी लिखकर रैली का आयोजन स्थगित कर 10 नवंबर के बाद करने का अनुरोध किया है।

सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल ने राहुल गांधी को भेजी गई चिट्ठी में लिखा, “हमें जानकारी मिली है कि आपकी पार्टी द्वारा 1 नवंबर 2026 को रामलीला मैदान में महारैली का आयोजन किया जा रहा है। आपसे विनम्र निवेदन है कि इस रैली को 10 नवंबर भैया दूज के बाद आयोजित किया जाए क्योंकि वर्तमान में दिवाली का व्यापार अपने पीक सीजन पर है।”

बृजेश गोयल ने चिट्ठी में लिखा कि धनतेरस पर लगभग 25 हजार करोड़ रुपये का कारोबार होता है। इस साल धनतेरस 6 नवंबर को है दीपावली 8 नवंबर को और भैया दूज 10 नवंबर को है। लोग एक हफ्ते पहले ही धनतेरस और दीपावली की खरीदारी शुरू कर देते हैं। धनतेरस के लिए दिल्ली में सोना-चांदी बर्तन इलेक्ट्रॉनिक्स कपड़ा ड्राई फ्रूट्स मिठाइयां ऑटोमोबाइल गाड़ियां प्रॉपर्टी गिफ्ट आइटम में लगभग 25 हजार करोड़ रुपये का कारोबार होता है और ये व्यापार दिल्ली की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है।

सीटीआई ने चिट्ठी में कहा कि कनॉट प्लेस इंडिया गेट और सेंट्रल दिल्ली में लगातार रैलियों मार्च और रास्ते बंद होने के कारण दिल्ली के व्यापारियों को पहले ही लगभग 3 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। थोक बाजारों में बाहर से माल आना बंद हो गया था और रिटेल में ग्राहक नहीं पहुंच पा रहे थे।

ये भी देखे: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में भूकंप के झटके, आपदा कंट्रोल रूम ने की पुष्टि

You may also like