चंडीगढ़, 24 अक्टूबर 2026: बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह को जेडीयू ने 6 सालों के लिए निष्कासित कर दिया है। जिस वक्त ये खबर सामने आई उसके कुछ ही देर पहले अनंत सिंह के सरकारी आवास पर बड़ी मात्रा में मिठाई बन रही थी।
दरअसल एमएलसी चुनाव में अनंत सिंह ने जनसुराज उम्मीदवार अनुज सिंह को समर्थन दिया था और अपनी ही पार्टी के उम्मीदवार नीरज कुमार का खुलकर विरोध किया। उसके बाद अनंत सिंह पर पार्टी की तरफ से ये निष्कासन वाली कार्रवाई की गई है।
अनंत सिंह को जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार और ललन सिंह का खास माना जाता है। मिली जानकारी के मुताबिक अनंत सिंह के खिलाफ पार्टी ने जब निष्कासन की कार्रवाई की उससे पहले नीतीश कुमार केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से मिलने के लिए पहुंचे थे। अनंत सिंह पर कार्रवाई के पहले नीतीश कुमार ललन सिंह से उनके आवास पर मिलने के लिए पहुंचे थे।
मिठाई बनने को लेकर अनंत सिंह ने कहा, “हां तैयारी हो रही है नाश्ता पानी करायेंगे। लोग आते जाते रहते हैं तो मिठाई खिलाएंगे ना। जो नियम धर्म है वह तो हम करेंगे ही हम जीत गए हैं वोट कोई दुकान में नहीं मिलता है जनता मालिक है जनता भगवान है हमको विश्वास है कि हमको वोट दिए हैं जीत हमारा पक्की है।”
ये भी देखे: आपदा प्रबंधन विभाग में दस दिवसीय इंटर्नशिप कार्यक्रम के दूसरे सत्र का शुभारंभ