अयोध्या चढ़ावा चोरी मामले में SIT को मिला अतिरिक्त समय, 15 जुलाई तक बढ़ाई गई जांच की समय-सीमा

by Manu
अयोध्या चढ़ावा चोरी

अयोध्या, 01 जुलाई 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या तीर्थ क्षेत्र में चढ़ावा चोरी की जांच कर रहे विशेष जांच दल (SIT) की समय-सीमा 15 जुलाई तक बढ़ा दी है। मामले के विभिन्न पहलुओं की गहन छानबीन के लिए SIT ने मुख्यमंत्री से अतिरिक्त समय मांगा था। मुख्यमंत्री ने इस अनुरोध को स्वीकार करते हुए SIT को 15 जुलाई तक अपनी रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुरोध पर SIT का गठन करने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि SIT इस प्रकरण में हर पहलू की सघनता और निष्पक्षता से जांच करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा था कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। जांच में अब तक कई अहम तथ्य सामने आए हैं और SIT लगातार पूछताछ व दस्तावेजों की जांच कर रही है।

ये भी देखे: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में टिन्नू यादव समेत 8 गिरफ्तार, चंपत राय के करीबी है टिन्नू

You may also like