चंडीगढ़, 01 जुलाई 2026: हरियाणा सरकार के महत्वाकांक्षी तालाब पुनर्जीवन अभियान के तहत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को प्रदेशभर में 325 तालाबों का एक साथ लोकार्पण किया। फतेहाबाद जिले में भी 20 अमृत सरोवरों का लोकार्पण हुआ। इन 20 तालाबों पर 17 करोड़ 46 लाख रुपये खर्च किए गए हैं।
जिला स्तर पर लोकार्पण समारोह डीपीआरसी हॉल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा को चीफ गेस्ट बनाया गया था, लेकिन वे मौके पर नहीं पहुंचे।
मंच पर रतिया से कांग्रेस विधायक जरनैल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा, पूर्व विधायक दुड़ाराम, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, पूर्व विधायक लक्ष्मण नापा, जिला परिषद चेयरपर्सन सुमन खिचड़ और एससी वित्त एवं विकास निगम के चेयरमैन बलदेव ग्रोहा मौजूद रहे।
जिला परिषद के सीईओ के पत्र में पंचायती राज संस्थाओं की सक्रिय भागीदारी और प्रत्येक खंड से कम से कम 25 लोगों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे।
ये भी देखे: CM सैनी ने दिए निर्देश, तालाबों और जोहड़ों का संरक्षण-सौंदर्यीकरण होगा