वाशिंगटन, 27 जून 2026: अमेरिका ने शुक्रवार को ईरान पर करीब एक घंटे तक हमले किए। अमेरिकी सेना ने ईरान के मिसाइल-ड्रोन ठिकानों और तटीय रडार साइट्स को निशाना बनाया। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमलों की पुष्टि करते हुए कहा कि ईरान ने सीजफायर तोड़ा था इसलिए अमेरिका ने जवाबी कार्रवाई की।
अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के अनुसार, 25 जून को ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट में सिंगापुर के कार्गो शिप ‘एमवी एवर लवली’ पर ड्रोन हमला किया था। इसी हमले के बाद अमेरिका ने ईरान पर हमले किए।
दूसरी ओर, ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी IRNA ने रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) की नौसेना के हवाले से दावा किया कि उन्होंने जवाब में क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है।
ईरान की संसद के सदस्य इब्राहिम अजीजी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि अमेरिका ने बातचीत के बीच एक बार फिर ईरान पर हमला किया है। उन्होंने इसे युद्धविराम का उल्लंघन बताया और कहा कि इसकी कीमत अमेरिका को चुकानी पड़ेगी।
ये भी देखे: अमेरिका-ईरान शांति वार्ता टला, इजरायल ने लेबनान में की बमबारी, वेंस का स्विट्जरलैंड दौरा रद