देवरिया पहुंचे CM योगी, 456 करोड़ की 106 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया

by Manu
सीएम योगी

देवरिया, 26 जून 2026: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को देवरिया पहुंचे। सुबह 10:55 बजे उनका हेलीकॉप्टर बरहज विधानसभा क्षेत्र के बरांव गांव स्थित हेलीपैड पर उतरा। इसके बाद वे निकट स्थित जनसभा स्थल पहुंचे।

मुख्यमंत्री ने यहां 456.38 करोड़ रुपये की कुल 106 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इनमें 25 परियोजनाओं का लोकार्पण और 81 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

सरयू और राप्ती नदियों के तटों पर कटान रोकने के कार्य इन परियोजनाओं में अहम हैं। साथ ही कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में बने अकादमिक ब्लॉक और छात्रावास भवनों का लोकार्पण भी हुआ। रुद्रपुर क्षेत्र के नौगांव-छपरा तटबंध के सुदृढ़ीकरण कार्य को भी मंजूरी मिली।

शिलान्यास वाली प्रमुख योजनाओं में 172.26 करोड़ रुपये की लागत से सोनूघाट-बरहज मार्ग का चौड़ीकरण शामिल है। 66.38 करोड़ रुपये से नौरंगिया हाटा-गौरीबाजार-रुद्रपुर मार्ग को विस्तार मिलेगा। भदिला प्रथम गांव में 31.30 करोड़ रुपये की लागत से पुल का निर्माण होगा।

ये भी देखे: देवरिया में सीएम योगी का सपा पर हमला, बोले- माफिया मिट्टी में मिल गए

You may also like