देवरिया में सीएम योगी का सपा पर हमला, बोले- माफिया मिट्टी में मिल गए

by Manu
सीएम योगी

देवरिया, 22 मई 2026: सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को देवरिया में समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा शासन में इन लोगों ने विकास को पूरी तरह रोक दिया था। जनता का शोषण किया और चेहरा देखकर ही योजनाओं का लाभ बांटा। अपने परिवार का पेट भरने में लगे रहे और लूट मचा रखी थी।

योगी ने कहा कि आज स्थिति पूरी तरह बदल गई है। माफिया मिट्टी में मिल गए हैं और गुंडे पलायन कर गए। जिन्होंने जनता जनार्दन को आंख दिखाने की कोशिश की, वे खुद ही यमराज के घर पहुंच गए।

सीएम ने कहा कि 2017 से पहले शाम 6 बजे से पहले बेटियों को घर के अंदर छिपना पड़ता था। व्यापारियों को अपने प्रतिष्ठान बंद करने पड़ते थे। लेकिन आज कोई नहीं कह सकता कि 6 बजे से पहले बेटी घर में दुबक जाए या व्यापारी दुकान बंद कर दे। अब बेटियां-बहनें नाइट शिफ्ट में उद्योगों में काम करती हैं और जब मन करता है तब घर आ जाती हैं। अगर कोई गुंडा छेड़छाड़ का दुस्साहस करता है तो अगले चौराहे पर यमराज उसका इंतजार कर रहे होते हैं।

इस मौके पर सीएम योगी ने 655.45 करोड़ रुपये की 19 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। साथ ही विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र भी वितरित किए।

ये भी देखे: सीएम योगी का सड़क पर नमाज को लेकर बयान, कहा – ‘जगह नहीं है तो संख्या कम कर लो’

You may also like