खान सर के गार्ड से मारपीट मामले में ज्ञान बिंदु निदेशक रौशन आनंद के भाई और स्टाफ को मिली जमानत

by Manu
रौशन आनंद

पटना, 26 जून 2026: खान ग्लोबल स्टडीज के गार्ड से मारपीट के मामले में ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद के भाई अभिषेक कुमार और कर्मचारी गौरव को जमानत मिल गई है। जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश-33 गौरव सिंह की अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद गुरुवार को दोनों आरोपियों को नियमित जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया। पुलिस ने अभिषेक कुमार और गौरव को 3 जून को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

इसी घटना से जुड़े हत्या के प्रयास और आग्नेयास्त्र के अवैध इस्तेमाल के मामले में खान ग्लोबल स्टडीज के निदेशक खान उर्फ फैजल खान और उनके कर्मचारी अजीत कुमार, कन्हैया कुमार सिंह एवं अंकित कुमार पांडेय की अग्रिम जमानत याचिका पर आंशिक सुनवाई हुई।

केस डायरी अपडेट न होने के कारण अदालत ने आरोपियों की गिरफ्तारी पर 27 जून तक रोक लगा दी है। मामले की अगली सुनवाई 27 जून को होगी।

ये भी देखे: जेल से रिहा होते ही रौशन आनंद ने लगाए गंभीर आरोप, बोले – खान सर ने कराई मेरे भाई की हत्या

You may also like