चंडीगढ़, 25 जून 2026: भाखड़ा पेयजल पाइपलाइन से टी-कनेक्शन की मांग को लेकर हरियाणा के गांव चानौत में चल रहा 40 दिवसीय धरना अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। गुरुवार को ग्रामीणों की 11 सदस्यीय कमेटी मुख्यमंत्री से मिलने चंडीगढ़ पहुंची है। इस मुलाकात से समस्या के समाधान की उम्मीद बढ़ गई है।
ग्रामीण हांसी शहर के लिए बिछाई जा रही भाखड़ा पाइपलाइन से अपने गांव को भी टी-कनेक्शन के जरिए पेयजल सुविधा दिए जाने की मांग कर रहे हैं। इसी मांग को लेकर वे पिछले 40 दिनों से धरने पर बैठे हुए हैं।
20 जून को ग्रामीणों ने स्वयं टी-कनेक्शन लगा लिया था, जिसे कुछ घंटों बाद जिला प्रशासन ने पुलिस बल की मदद से हटा दिया था। इस घटना के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया था और आसपास के कई गांवों के लोगों ने भी चानौतवासियों का समर्थन करना शुरू कर दिया था।
मामले को लेकर गुरुवार सुबह गांव मसूदपुर में रोड जाम करने का कार्यक्रम बनाया गया था, लेकिन मुख्यमंत्री से मुलाकात तय होने के बाद ग्रामीणों ने इसे स्थगित कर दिया।
ये भी देखे: CM नायब सैनी ने रेवाड़ी में किया भंडारा, रामगढ़-भगवानपुर में खत्म कराया ग्रामीणों का धरना