कोलकाता, 25 जून 2026: कोलकाता के तारतला इलाके में बुधवार दोपहर श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट की जमीन पर बन रहे तीन मंजिला गोदाम की छत और दीवारें ढह गईं। इस दुर्घटना में अब तक 8 मजदूरों की मौत हो चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे का संज्ञान लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दुख जताते हुए लिखा, “कल कोलकाता में हुई यह दुर्घटना बेहद दुखद है।”
पीएम मोदी ने मृतकों के परिवारों के लिए पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये प्रति व्यक्ति की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। साथ ही घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद पहुंचाने के लिए 24 घंटे काम कर रही है।
हादसे के बाद बचाव कार्य जारी है। स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीम मौके पर सक्रिय है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
ये भी देखे: कोलकाता में निर्माणाधीन गोदाम का शेड ढहा, 5 लोगों की मौत, 50-55 के दबे होने की आशंका