अयोध्या, 24 जून 2026: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आरोपों से घिरे ट्रस्ट महासचिव चंपत राय मंगलवार शाम शेषावतार मंदिर के ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल हुए। यह मंदिर श्रीराम जन्मभूमि पर स्थित है। चंपत राय ने कार्यक्रम का संचालन किया, लेकिन चढ़ावा चोरी मामले पर उन्होंने कोई बयान नहीं दिया।
स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) की जांच रिपोर्ट में चंपत राय, ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा, निर्माण प्रभारी गोपाल राव समेत 17 लोगों को आरोपी बनाया गया है। इनके खिलाफ FIR दर्ज करने की प्रक्रिया लगभग तय मानी जा रही है।
जांच के दौरान SIT को दानपात्रों की चाबियां रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू के पास मिलीं। SIT ने करीब 150 सेवादारों और कर्मचारियों को चिह्नित किया है, जिनकी आर्थिक स्थिति 22 जनवरी 2024 को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अचानक बदली है। इनमें चंपत राय के करीबी फूलकांत मिश्रा भी शामिल हैं। उनके पास तीन लग्जरी कारें हैं, जिनकी कुल कीमत 25 लाख रुपये है।
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने SIT को फर्जी बताया है। वहीं आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को SIT ने सबूत देने के लिए 25 जून को लखनऊ बुलाया है।
विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने राम मंदिर चंदा चोरी मामले में तुरंत FIR दर्ज करने की मांग की है।
ये भी देखे: राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद पर बोले CM योगी – SIT दूध का दूध, पानी का पानी करेगी