चंडीगढ़, 24 जून 2026: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कथित वायरल वीडियो से जुड़े फर्जी मेडिकल रिपोर्ट मामले में हरियाणा सरकार सख्त कार्रवाई करेगी। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पटियाला के गांव रोड़ेवाल स्थित गुरुद्वारा साहिब में संत बलवंत सिंह जी की बरसी पर आयोजित समागम में यह बात कही।
सैनी ने गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका और संत जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि मामले की रिपोर्ट उन्हें मिल गई है और पूरे प्रकरण की गहन जांच कराई जा रही है।
मुख्यमंत्री ने आम आदमी पार्टी के नेताओं द्वारा लगाए जा रहे आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जानकारी में हरियाणा की एक प्रयोगशाला का नाम सामने आया है। जांच से यह पता लगाया जा रहा है कि इसके पीछे कौन लोग हैं और उनका मकसद क्या था।
ये भी देखे: नीट यूजी 2026 री-एग्जाम को लेकर नई गाइडलाइन जारी, CM नायब सैनी बोले- हमारी तैयारियां पूरी