कोलकाता में निर्माणाधीन गोदाम का शेड ढहा, 5 लोगों की मौत, 50-55 के दबे होने की आशंका

by Manu
Warehouse Shed Collapse

कोलकाता, 24 जून 2026: दक्षिण कोलकाता के तारातला ट्रांसपोर्ट डिपो के पास बुधवार दोपहर 1:30 बजे एक निर्माणाधीन गोदाम का शेड अचानक गिर गया। हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 50 से 55 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। अभी तक 4 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है।

स्थानीय लोगों के अनुसार हादसे के समय गोदाम में कंक्रीट ढलाई का काम चल रहा था। पुलिस और प्रशासन के मुताबिक रेस्क्यू ऑपरेशन में कोलकाता पुलिस, डिजास्टर मैनेजमेंट ग्रुप, सिविल डिफेंस, फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज और सेना की टीमें लगी हुई हैं।

मलबा हटाने के लिए क्रेन मंगाई गई है। गैस कटर की मदद से लोहे की छड़ों को काटा जा रहा है। मलबे में दबे मजदूरों और कर्मचारियों की चीखें सुनाई दे रही हैं। उनके जल्द से जल्द बचाव के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

ये भी देखे: मुस्तफाबाद में छह मंजिला बिल्डिंग ढहने से 8 लोगों की मौत, बचाव कार्य जारी

You may also like