लखीसराय, 22 जून 2026: रविवार को आयोजित नीट-यूजी 2026 की दोबारा परीक्षा के दौरान बिहार के लखीसराय जिले में एक बड़े सॉल्वर गैंग का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि असली परीक्षार्थियों की जगह परीक्षा देने के लिए मेडिकल छात्रों को 30 से 40 लाख रुपये में सौदा तय किया गया था।
पुलिस ने गैंग के सरगना समेत कुल 24 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (PMCH), गया मेडिकल कॉलेज, AIIMS रायबरेली और BHU के मेडिकल छात्र शामिल हैं। इसके अलावा बायोमेट्रिक जांच करने वाली कंपनी के 14 कर्मचारी भी पकड़े गए हैं।
पुलिस ने राजकीय उच्च विद्यालय हसनपुर, KRK हायर सेकेंडरी स्कूल और केंद्रीय विद्यालय परीक्षा केंद्रों पर छापेमारी कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया। लखीसराय के एसपी प्रेरणा ने बताया कि आरोपियों के पास से मोबाइल फोन और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए हैं। पूछताछ जारी है।
ये भी देखे: NEET Paper Leak: राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा – ‘किसी ने कर्ज लिया..’