फिरोजाबाद पहुंचे CM योगी, 658 करोड़ की 81 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे

by Manu
cm yogi in firozabad

फिरोजाबाद, 22 जून 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को फिरोजाबाद दौरे पर पहुंचे है। उनके स्वागत में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने “देखो-देखो कौन आया, शेर आया-शेर आया” के नारे लगाए।

सीएम योगी इस दौरान 658 करोड़ रुपये की 81 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। साथ ही प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के 568 लाभार्थियों को उनके नए घरों की चाबियां सौंपकर गृह प्रवेश भी कराएंगे।

जनसभा को लेकर भाजपा संगठन ने व्यापक तैयारियां की हैं। जिला भाजपा अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने बताया कि कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए सभी मंडल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

पार्टी ने जनसभा में करीब 20 हजार लोगों की उपस्थिति का लक्ष्य रखा है। इसके लिए गांव-गांव संपर्क अभियान चलाया गया और कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में लोगों को कार्यक्रम स्थल तक लाने की जिम्मेदारी दी गई है। मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पूरे कार्यक्रम में एक हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

ये भी देखे: यूपी में घुसपैठियों पर सीएम योगी का शिकंजा, हर मंडल में डिटेंशन सेंटर बनेंगे

You may also like