मैनचेस्टर, 22 जून 2026: भारत को विमेंस टी-20 विश्व कप 2026 में पहली हार का सामना करना पड़ा है। साउथ अफ्रीका ने भारत को 6 विकेट से हरा दिया है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 158 रन बनाए। जवाब में साउथ अफ्रीका ने 19.1 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। यह टूर्नामेंट का सबसे बड़ा सफल रन चेज है।
साउथ अफ्रीका की जीत में मारिजान कैप का जलवा छाया रहा। उन्होंने 45 गेंदों पर नाबाद 81 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 4 छक्के शामिल थे। गेंदबाजी में भी उन्होंने 2 विकेट झटके। प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने आक्रामक शुरूआत की। शेफाली वर्मा ने 15 गेंदों में 31 रन बनाए, जबकि स्मृति मंधाना ने 12 गेंदों में 17 रन जोड़े। पावरप्ले में भारत ने 59 रन बना लिए।
हालांकि साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों ने बीच के ओवरों में लगातार विकेट लेकर भारत को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया। यस्तिका भाटिया 15, जेमिमा रोड्रिग्स 12, कप्तान हरमनप्रीत कौर 24, दीप्ति शर्मा 29 और ऋचा घोष 15 रन बनाकर आउट हुईं।
ये भी देखे: विमेंस टी-20 विश्व कप में भारत ने नीदरलैंड को 95 रन से हराया, लगातार दूसरी जीत दर्ज की