करनाल, 31 मई 2026: सरकारी अस्पताल के कैदी वार्ड से पंजाब के खरड़ निवासी अपराधी गुरजीत सिंह के फरार होने पर करनाल पुलिस ने लापरवाही बरतने के आरोप में 6 पुलिसकर्मियों को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।
सस्पेंड किए गए पुलिसकर्मियों में ई.एच.सी. संदीप, सिपाही प्रदीप, सुमित, गोवर्धन, अमित और अंकित शामिल हैं। ये सभी उस समय कैदी वार्ड में ड्यूटी पर तैनात थे।
तीसरी मंजिल पर मात्र 2 मिनट के लिए बिजली गुल होने का फायदा उठाकर गुरजीत सिंह ने हथकड़ी खोल ली और फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तलाश शुरू कर दी, लेकिन अब तक आरोपी का कोई सुराग नहीं मिला है। आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीमें लगाई गई हैं।
गुरजीत सिंह तरावड़ी के एक पैट्रोल पंप पर फायरिंग और लूट के प्रयास के मामले में वांछित था। इसके अलावा वह करनाल, कुरुक्षेत्र, सोनीपत और पलवल जिलों में 5 अन्य पैट्रोल पंप लूट की वारदातों में भी शामिल रहा है।
ये भी देखे: भिवानी में आयुष्मान घोटाले पर मंत्री का राजेश नागर एक्शन, अधिकारी को किया सस्पेंड