जनरल एन एस राजा सुब्रमणि भारत के नए CDS के रूप में पदभार संभाला

by Manu
CDS सुब्रमणि

नई दिल्ली, 31 मई 2026: जनरल एन एस राजा सुब्रमणि ने रविवार को भारत के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) के रूप में कार्यभार संभाल लिया है।

वे पाकिस्तान और चीन मामलों के जानकार माने जाते हैं। उनका मुख्य लक्ष्य तीनों सेनाओं के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना और महत्वाकांक्षी ‘मिलिट्री थिएटराइजेशन’ योजना को प्रभावी ढंग से लागू करना है।

जनरल सुब्रमणि ने जनरल अनिल चौहान की जगह ली है। उन्होंने पूर्व CDS दिवंगत जनरल बिपिन रावत और जनरल अनिल चौहान के योगदान की सराहना करते हुए दोनों के प्रति आभार व्यक्त किया। जनरल चौहान शनिवार को सेवानिवृत्त हुए थे।

जनरल सुब्रमणि इससे पहले राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय (NSCS) में सैन्य सलाहकार के पद पर कार्यरत थे। वे पिछले साल 31 जुलाई को थल सेना उप प्रमुख के पद से सेवानिवृत्त हुए थे।

ये भी देखे: CDS जनरल अनिल चौहान का कार्यकाल आज खत्म, मिला दिया गार्ड ऑफ ऑनर

You may also like