कसोल, 31 मई 2026: हिमाचल प्रदेश के एक मशहूर टूरिस्ट डेस्टिनेशन कसोल में फायरिंग की एक घटना हुई। इस गोलीबारी में एक स्थानीय लड़का घायल हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिन के समय कसोल, कुल्लू में कुछ स्थानीय युवकों और पंजाब से आए एक टूरिस्ट के बीच कहा-सुनी हो गई। पंजाबी टूरिस्ट को पीटने की कोशिश की गई। इसके दौरान उसकी पगड़ी भी उतर गई। यह कहा-सुनी इतनी बढ़ गई कि पंजाबी युवक ने पिस्तौल निकाल ली और गोली चला दी, जो स्थानीय युवक के पैर में लगी।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद एक अन्य लड़के ने घायल युवक को अपनी पीठ पर लादा और उसे अस्पताल ले गया। घटना के वायरल वीडियो में यह देखा जा सकता है। चश्मदीदों के मुताबिक, घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाते समय, आरोपियों में से एक ने दोबारा गोली चलाने की कोशिश की। हालांकि, किसी और को चोट नहीं लगी।
कुल्लू के SP मदन ने बताया कि पांच लोगों में से चार को गिरफ्तार कर लिया गया है। गोली चलाने वाले को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने आरोपियों की गाड़ी भी ज़ब्त कर ली है।
ये भी देखें: BREAKING: अमृतसर में कपिल शर्मा के घर पर फायरिंग, बदमाश बाइक पर आए