खन्ना, 31 मई 2026: नगर कौंसिल चुनाव जीत के जश्न के दौरान हुई मारपीट और हमले के मामले में शिरोमणि अकाली दल के नेता हरदीप सिंह उर्फ हनी रोशा और उनके भतीजे करण रोशा को खन्ना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
खन्ना पुलिस के अनुसार, दोनों पर वार्ड नंबर 30 से जुड़े मामले में कार्रवाई की गई है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।
हनी रोशा ने हाल ही में वार्ड नंबर 30 से नगर कौंसिल चुनाव जीता था। जीत के बाद वे परिवार के सदस्यों और समर्थकों के साथ जश्न मना रहे थे। आरोप है कि जश्न का कार्यक्रम आम आदमी पार्टी के हारे हुए उम्मीदवार प्रदीप कुमार उर्फ सोनू जौहर के घर के बाहर भी पहुंच गया।
शिकायत के मुताबिक, वहां पटाखे फोड़े गए और अश्लील गाने बजाए गए। जब सोनू जौहर के परिवार ने इसका विरोध किया तो बहस बढ़ गई। आरोपियों पर घर में घुसकर हमला करने, गाली-गलौज करने और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट करने का आरोप है।
ये भी देखे: पंजाब में नगर निगम-नगर कौंसिल चुनाव में वोटिंग जारी, रायकोट में AAP-कांग्रेस में झड़प