भगवंत मान ने अमित शाह के दौरे पर साधा निशाना, बोले, 2007 से 2017 तक नशा बढ़ता रहा, तब पंजाब बचाने की याद क्यों नहीं आई

by Manu
भगवंत सिंह मान

चंडीगढ़, 20 अक्टूबर 2026: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे पर सवाल उठाते हुए भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा पंजाब को बचाने और नशा मुक्त करने के नाम पर राजनीति कर रही है।

मान ने 2007 से 2017 तक अकाली दल के साथ रही सरकार किसान आंदोलन नशा तस्करी गैंगस्टरों और पंजाब के अधिकारों से जुड़े मुद्दे उठाते हुए पूछा कि जब इन मामलों में कार्रवाई की जरूरत थी तब केंद्र को पंजाब की याद क्यों नहीं आई।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने परविंदर झोटा हत्याकांड की जांच सीबीआई को सौंपने की सिफारिश कर दी है। केंद्र सरकार को परिवारों को न्याय दिलाने और नशा तस्करी रोकने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। न कि पंजाब में राजनीतिक बयानबाजी करनी चाहिए।

मान फ्रांस दौरे पर गए हुए थे। और कुछ समय पहले ही विदेश से लौटे हैं। सुबह ही उन्होंने मानसा में परमिंदर झोटा मर्डर केस की जांच सीबीआई को सौंपने का फैसला लिया था।

गृहमंत्री साहब जब 2007 से 2017 तक आपकी अकाली दल के साथ जॉइंट सरकार थी उस समय नशे का पौधा बड़ा हुआ। क्विंटल-क्विंटल ड्रग आई। उस समय आपको पंजाब बचाने की याद नहीं आई। उस समय क्यों कार्रवाई नहीं की। मजीठिया के खिलाफ सीबीआई की मांग उस समय भी की गई। लेकिन आपने नहीं की। क्योंकि वह आपके हिस्सेदार थे।

2014 में आपकी सरकार बन गई। नशा उसी तरह चलता रहा। ड्रग तस्कर बड़े-बड़े मंत्रियों का नाम लेते थे। उस समय आपने कार्रवाई क्यों नहीं की। उस समय नशा मुक्त पंजाब बनाने की कोशिश नहीं की।

ये भी देखे: अमित शाह पंजाब पहुंचे, नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों के परिवारों से मिलेंगे

You may also like