गाजियाबाद, 31 मई 2026: 11वीं कक्षा के छात्र सूर्या चौहान की बेरहमी से हत्या के मुख्य आरोपी असद को गाजियाबाद पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। एनकाउंटर में असद गंभीर रूप से घायल हुआ था, जिसे अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मुठभेड़ में एक पुलिस सिपाही भी गोली लगने से घायल हो गया है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि असद खोड़ा इलाके में अपने किसी परिचित से पैसे लेने आ रहा है। पैसे लेकर वह फरार होने वाला था। सूचना पर पुलिस और SWAT टीम ने इलाके की घेराबंदी कर ली।
जब असद अपने साथी के साथ मोटरसाइकिल पर पहुंचा तो पुलिस ने उसे सरेंडर करने को कहा। लेकिन असद ने पुलिस पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। जवाबी फायरिंग में असद को गोली लगी और वह गिर पड़ा। उसका साथी मौके से भाग निकलने में सफल रहा।
पुलिस ने मौके से हत्याकांड में इस्तेमाल हुई बाइक और एक अवैध देसी पिस्तौल बरामद की है।
ये भी देखे: गाजियाबाद में रिटायर्ड फौजी की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने सिर में मारी गोली